
धारी। कल प्रात: 11बजे से जल जीवन मिशन की एक आम बैठक पंचायत भवन दुदुली में होगी। इस बैठक में जल जीवन मिशन की समिति का गठन होना है। दुदुली पंचायत की ग्राम प्रधान कु. ललिता बैठक में सभी ग्रामवासियों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा है कि कोविड 19महामारी से बचाव हेतु मास्क पहनकर व उचित दूरी बनाये रखते हुए सभी लोग बैठक में शामिल हों। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी वार्ड सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

