HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : दुगालखोला में डाले गये पाइपों से ताम्रनगरी में रिस...

Almora News : दुगालखोला में डाले गये पाइपों से ताम्रनगरी में रिस रहा पानी, आवासीय भवनों को खतरा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां दुगालखोला स्थित ताम्रनगरी के नागरिकों ने ​अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को ज्ञापन देकर पानी की निकासी के लिए डाले गये पाइपों से आवासीय भवनों को खतरा बताते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि दुगालखोला में आवासीय भवनों के तमाम गंदे पानी की निकासी के पाइप ताम्रनगरी की तरफ आ रहे हैं। कई बार यह पानी मकानों में भी रिसने लगता है। लगातार पानी के बहाव से भू—स्खलन का खतरा भी है। पूर्व में भी यहां पत्थर आदि गिर चुके हैं। इसके अलावा यहां बने नाले की हालत भी बहुत खराब है। वहीं ताम्रनगरी के पास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नही की गई है। उन्होंने पालिका प्रशासन से इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में सरस्वती देवी, रमा देवी, नीमा देवी, सावित्री देवी, मंजू देवी, जानकी देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments