रूद्रपुर ब्रेकिंग : 12 साल की बच्ची बनी मां, जन्म के बाद नवजात बालिका ने तोड़ा दम, तहरीर की तैयारी

0
सांकेतिक फोटो

रूद्रपुर। यहां के ट्रांजिट कैंप में रहने वाली एक 12 साल की लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। जन्म के बाद ही बच्ची की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित परिवार मूलतः मुरादाबाद का रहने वाला है। अभी इस मामले में पीड़िता की मां की ओर से तहरीर लिखवाई जा रही है।


ADVERTISEMENTS

WhatsApp Group join Link

ऐसा भी क्या रोमांच: एक बच्चे की मां ने अंतरंग पलों के दौरान प्रेमी को बांधा कुर्सी से, हो गई युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक परिवार यहां के ट्रांजिट कैंप में किराए के कमरे में रहता है। कल रात को उनकी 12 वर्षीय बच्ची के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे लेकर चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची गर्भवती है। इसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन जन्म के तुरंत बाद नवजात की मौत हो गई। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी जा सकी है लेकिन मौखिक जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिए हो गई है। पीड़िता की मां की ओर से तहरीर सौंपें जाने की तैयारी चल रही है। WhatsApp Group join Link

ADVERTISEMENTS