HomeUttarakhandNainitalजवाहर नवोदय में पानी का हाहाकार, ठप चल रही पेयजल आपूर्ति

जवाहर नवोदय में पानी का हाहाकार, ठप चल रही पेयजल आपूर्ति

ADVERTISEMENTS

एक लाख मासिक बिल भुगतान, पर सुनवाई कुछ नहीं

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय में विगत 13 अगस्त से पानी आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे यहां अध्यनरत तमाम विद्यार्थियों व स्टॉफ को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य पूरन चंद्र उपाध्याय ने जारी बयान में बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों से भी उनकी इस संबंध में वार्ता हुई। तब उनहें विश्वास दिलाया गया था कि 14 अगस्त, 2024 तक समस्या का निस्तारण हो जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। विद्यालय में पानी की सप्लाई कोसी नदी से होती है। पेयजल आपूर्ति के लिए विद्यालय एक लाख रुपये महीने पेयजल बिल का भुगतान कर रहा है। इसके बावजूद यहां पानी की इतनी भीषण समस्या से जूझना पड़ रहा है।

इधर विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाई—वोल्टेज के चलते वह पंप चालू नहीं कर पा रहे हैं। पंप को 420 वोल्ट की जरूरत है, लेकिन 480 वोल्ट की सप्लाई हो रही है। विद्युत विभाग से वार्ता कर जल्द ही समस्या के निस्तारण का प्रयास किया जायेगा। ज्ञात रहे कि जवाहर नवोदय में 500 से अधिक विद्यार्थी व सौ से अधिक स्टॉफ कार्यरत है। जिन्हें इस पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments