बागेश्वर: घास काटती महिला पर ततैयों का हमला, मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: घास काटते समय एक महिला ततैयों के संपर्क में आ गई। ततैयों के झुंड ने महिला पर हमला बोल उसे कई जगहों…

घास काटती महिला पर ततैयों का हमला, मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: घास काटते समय एक महिला ततैयों के संपर्क में आ गई। ततैयों के झुंड ने महिला पर हमला बोल उसे कई जगहों पर काट लिया। स्वजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद गांव में शोक है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की फाइल फोटो।

बुधवार की सुबह बैसानी गांव निवासी 40 वर्षीय हेमा देवी पत्नी रविंद्र सिंह खेतों में घास काट रही थी। घास में ततैयों का छत्ता था। महिला उसके संपर्क में आ गई। ततैयों के झुंड ने उसके शरीर पर कई स्थानों पर काट दिया। स्वजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए। जहां महिला का उपचार किया जा रहा था। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। लेकिन एंबुलेंस नहीं मिलने से उसने जिला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मृतका के दो पुत्र हैं। 14 वर्ष का पुत्र दिव्यांग है। पति बाहर नौकरी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *