HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दुकान चाय की और परोस रहा था शराब, दुकानदार गिरफ्तार

अल्मोड़ा : दुकान चाय की और परोस रहा था शराब, दुकानदार गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने चाय की दुकान में शराब परोस रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से शराब के कई पव्वे व अन्य सामान बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में आज प्रभारी चौकी भौनखाल अपर उप निरीक्षक मोहन चन्द्रा मय पुलिस टीम ने चेकिंग की। इस दौरान चाय की दुकान पर अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाते हुए दुकानदार पाया गया। जिस पर भूपाल सिंह को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 10 पव्वे देशी शराब के एवं पिलाने के सामान गिलास, जग व बोतल बरामद किये गये। आरोपी ग्राम सौक्ती तहसील सल्ट थाना भतरौजखान जनपद अल्मोड़ा का निवासी है। भतरौजखान पुलिस टीम में एएसआई मोहन चन्द्रा, प्रभारी चौकी भौनखाल, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र गोस्वामी, कांस्टेबल हरेंद्र तोमर, कांस्टेबल हरजिंदर सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments