HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी बेचने जा रहा था 70 हजार की चरस, पड़ गई अल्मोड़ा...

हल्द्वानी बेचने जा रहा था 70 हजार की चरस, पड़ गई अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क निगाहें, गिरफ्तार, महज 20 साल का है आरोपी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
लमगड़ा पुलिस ने 710 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत 70 हजार रूपये आंकी गई है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस चैकिंग के दौरान शहरफाटक के पास चन्द्र प्रकाश उम्र.20 वर्ष, पुत्र गोपाल राम निवासी मैतोली तहसील धारी नैनीताल के कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद की गयी। मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना लमगड़ा में 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह चरस अपने गांव से कम दाम में एकत्र कर हल्दवानी में बेचकर अधिक रूपये कमाने के लालच में तस्करी कर रहा था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी मौरनौला सुनील कुमार, कानि. विजय कुमार, कानि. मनोज क्वीरा शामिल थे। उल्लेखनीय है कि एसएसपी पंकज भट्ट ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त दिशा—निर्देश जारी किये हैं। आदेश के अनुपालन में पुलिस तस्करी की गतिविधियों में सर्तक नजर रखे है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments