HomeUttarakhandAlmoraपुलिस की बत्ती लगा, हूटर बजाते चला रहा था बोलेरो, चालक गिरफ्तार

पुलिस की बत्ती लगा, हूटर बजाते चला रहा था बोलेरो, चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

👉 वाहन के फ्रंट व बैक शीशे पर लिखा था पुलिस

📌 पूछताछ में चालक ने कही यह बात, जांच शुरू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। थानाध्यक्ष देघाट ने एक बोलेरो चलाक को गिरफ्तार किया है। जो कि अपने वाहन में पुलिस कलर की बत्ती लगा हूटर बजाते फर्राटा भर रहा थ।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकरी के अनुसार थानाध्यक्ष राहुल राठी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूपी 23 एई 8448 बोलेरो के फ्रंट व बैक शीशे पर पुलिस कलर में पुलिस लिखा हुआ था। वाहन में पुलिस कलर की बत्ती लगी हुई थी।

बोलेरो में नहीं बैठा था कोई अधिकारी

वाहन चालक द्वारा हूटर बजाते हुए खतरनाक तरीके से वाहन चलाया जा रहा था। पुलिस द्वारा वाहन को चेक करने पर वाहन में कोई अधिकृत अधिकारी मौजूद नही था। वाहन चालक कपिल कुमार द्वारा बिना अनुमति के हूटर बजाकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर आदेशों की अवज्ञा की जा रही थी।

मुरादाबाद का रहने वाला है वाहन चालक

जिस पर वाहन बोलेरो को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। वाहन चालक द्वारा पूछताछ में वाहन कान्ट्रेक्ट बेस में किसी विभाग में लगी होना बताया गया है। इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। वाहन चालक कपिल कुमार पुत्र मूल चन्द्र यूपी के मुरादाबाद स्थित डाठ का रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments