HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: इधर वारंटी गिरफ्तार तो उधर शराब पीकर उधम रहा व्यक्ति...

Someshwar News: इधर वारंटी गिरफ्तार तो उधर शराब पीकर उधम रहा व्यक्ति पकड़ा और चाय की दुकान में अवैध शराब बरामद

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
जिले के थाना सोमेश्वर अंतर्गत अलग—अलग कार्यवाहियों में एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शराब पीकर उत्पात मचाते एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा जबकि चाय की दुकान से अवैध शराब बरामद की।

सोमेश्वर शराब के साथ पकड़ा व्यक्ति।

पुलिस के समन/वारण्ट/नोटिस तामीली अभियान के चलते थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने टीम के साथ वारण्टी विजय सिंह नयाल को गिरफ्तार कर लिया है। विजय नयाल के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा के न्यायालय ने धारा—60, आबकारी अधिनियम के तहत गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था। पुलिस ने उसे उसकी दुकान पर दविश देकर गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।
15 बोतल अवैध शराब पकड़ी

थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने मुखबिर की सूचना पर मनान में चाय की दुकान चलाने वाले गौरव जोशी पुत्र राजेन्द्र कुमार जोशी, निवासी ग्राम बमनीगाड़, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा की दुकान से 15 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की। इस पर गौरव जोशी के विरूद्ध थाना सोमेश्वर में धारा—60, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम में कांस्टेबिल गोपाल गिरी व सतीश उपाध्याय भी शामिल रहे।
शराबी को किया गिरफ्तार

सोमेश्वर थाना पुलिस ने ग्राम वल्सा पातलीबगड़ में शराब पीकर उत्पात मचा रहे ललित सिंह बजेली पुत्र शमशेर सिंह बजेली निवासी पातलीबगड़ को पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments