HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दविश देकर वारंटी को घर से किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा: दविश देकर वारंटी को घर से किया गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे दविश देकर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जो न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था।

जिले के थाना देघाट अंतर्गत थानाध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी महेंद्र सिंह मेहरा पुत्र स्व. बचे सिंह मेहरा निवासी तल्ला मेहर देघाट को दविश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महेंद्र सिंह मेहरा के खिलाफ न्यायालय से फौजदारी वाद में धारा 380/411 आईपीसी के तहत वारंट जारी हुआ था। यह आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ हेड कांस्टेबल महेंद्र भी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments