सीएनई रिपोर्टर। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस ने न्यायालय में पेशी से लगातार बच रहे वारंटी गिरफ्तारी की है।
न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट रानीखेत से निर्गत गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद धारा- 185/207 एमवी एक्ट से संबंधित वारंटी रंजन भारती पुत्र राजन भारती, निवासी देवलीखेत, रानीखेत जनपद अल्मोड़ा, न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।
उक्त को सुरागरसी-पतारसी से गत दिवस गांधी चौक रानीखेत से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। रानीखेत पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक बद्री भंडारी, हेड कांस्टेबल योगेंद्र प्रकाश व कांस्टेबल कमल गोस्वामी शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।