HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: धरना व नारेबाजी के जरिये सरकार को चेताया, सर्वदलीय संघर्ष...

Almora News: धरना व नारेबाजी के जरिये सरकार को चेताया, सर्वदलीय संघर्ष समिति बोली—खत्म हो जिला विकास प्राधिकरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज मंगलवार को यहां चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में दोपहर 12 बजे से दो घंटे का धरना दिया तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर मांग उठाई।

धरने के दौरान समिति के संयोजक एवं पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि नवम्बर 2017 में जब से प्रदेश सरकार के द्वारा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू किया गया है। तब से संघर्ष समिति लगातार इसका विरोध कर रही है और प्राधिकरण से लोगों को तमाम असुविधाओं व परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार नासमझ बनकर इस मुद्दे से मुंह फेर रही है। अन्य वक्ताओं ने भी सरकार की अनसुनी पर कड़ा आक्रोश जाहिर किया और चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते नहीं जागी और जिला विकास प्राधिकरण समाप्त नहीं हुआ, तो आंदोलन की धार तेज की जाएगी।

धरने की अध्यक्षता समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी तथा संचालन उपपा की आनंदी वर्मा ने किया। धरने में उक्त के अलावा हर्ष कनवाल, समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डे, प्रताप सिंह सत्याल, राजू गिरी, एमसी काण्डपाल, पुष्कर प्रसाद पाण्डे, हेम चंद्र तिवारी, हेम चन्द्र जोशी, ललित मोहन जोशी, पीजी गोस्वामी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments