हल्द्वानी। भारतीय तलवारबाजी संघ के संयुक्त सचिव वीरेश यादव का इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है। दो दो खेल संघों में पद कब्जाने के आरोप लगने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वीरेश ने अपने इस्तीफे में भारतीय खेल संघों कई ऐसे लोगों को जानने की बात कही थी जो दो दो पदों पर काबिज हैं।
आज भारतीय तलवारबाजी संघ के सेक्रेटरी जनरल बशीर अहमद खान ने उन्हें भेजे पत्र में कहा है कि उनके त्यागपत्र पर काफी विचार विमर्श के बाद इस निर्णय पर पहुंचे हैं कि उनका इस्तीफा खारिज कर दिया जाएगा। उनसे आग्रह किया गया है कि वे भारतीय तलवारबाजी संघ में संयुक्त सचिव पद संभालते रहें।
इस बीच खान ने भारतीय तलवारबाजी संघ से संबद्ध तमाम राज्यों के तलवारबाजी संघों को भी एक पत्र जारी किया है। उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि भारतीय तलवारबाजी संघ के संविधान के मुताबिक अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सेक्रेटरी जनरल और कोषाध्यक्ष पद ही आफिस बीयरर्स माने जाते हैं। इन पदों पर बैठे लोग किसी दूसरे संघ में आफिस बीयरर्स नहीं होने चाहिए। अन्य पदों पर किसी के आपत्ति करने का औचित्य नहीं बनता है।
ब्रेकिंग न्यूज : वीरेश यादव का भारतीय तलवारबाजी संघ के संयुक्त सचिव पद से इस्तीफा नामंजूर, सेक्रेटरी जनरल ने यह दिया तर्क
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









