HomeAccidentViral Video : स्कूटी सवार को सांड ने पटका, ट्रक के नीचे...

Viral Video : स्कूटी सवार को सांड ने पटका, ट्रक के नीचे आ गया सिर, फिर…

ADVERTISEMENTS

Viral Video : इंटरनेट में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूटी सवार पर अचानक सांड ने हमला कर दिया सांड ने उसे स्कूटी से उठाकर पटखा और वह सीधे एक ट्रक के नीचे आ गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूटी सवार का सिर ट्रक के नीचे आ गया।

यह वायरल वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। इसमें दिखाई देता है कि सड़क किनारे एक सांड चल रहा है। यह सांड एक महिला के ठीक पीछे है। देखने पर कहीं भी नहीं लगता कि सांड का मूड किसी कारण खराब है और वह शांत ही दिख रहा है।

इसी बीच विपरीत दिशा से एक स्कूटी सवार आता है। तभी अचानक सांड का पता नहीं किस बात से मूड खराब हो गया और उसने अप्रत्याशित रूप से स्कूटी सवार पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में स्कूटी वार सीधे साइड से चल रहे एक ट्रक के नीचे आ गया। उसका सिर ट्रक के नीचे था। संयोग से ट्रक वाले ने समय से ब्रेक लगा दिया और बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज इन दिनों वायरल हुआ है। जिसे लोग काफी संख्या में शेयर भी कर रहे हैं। यहां देखिए Viral Video

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments