HomeBreaking NewsViral Video : सड़क पर दौड़ा रहे स्कूटी, फुटरेस्ट पर खड़ा कर...

Viral Video : सड़क पर दौड़ा रहे स्कूटी, फुटरेस्ट पर खड़ा कर रखा मासूम

ADVERTISEMENTS
🔥 वीडियो देख भड़के लोग, कहा कैसे बेवकूफ मां—बाप हैं यह

CNE DESK / Viral Video : इन दिनों सोशल मीडिया में एक VIDEO खूब Viral हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर एक स्कूटी दौड़ रही है और स्कूटी पर साइड में पांव रखने की जगह फुटरेस्ट पर एक मासूम बच्चे को खड़ा किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूटी बच्चे का पिता चला रहा है, जबकि पीछे उसकी पत्नी बैठी हुई है। बच्चे को जिस तरह से स्कूटी में खड़ा किया गया है, वह बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

Viral video
Viral video
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बता दें कि यह वीडियो बेंगलुरु का है। वायरल वीडियो की काफी चर्चा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स स्कूटी चला रहा है और पीछे बैठी महिला एक करीब 4 से 5 साल के बच्चे को साइड के फुटरेस्ट पर खड़ा करके ले जा रही है।

वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि मां—बाप की इस तरह की गलती जानलेवा हो सकती है। बच्चा न केवल बेहद असुरक्षित ढंग से खड़ा है, बल्कि इससे स्कूटी का बैलेंस भी बिगड़ सकता है। जो किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

लोग कह रहे हैं कि फुटरेस्ट पर एक तरफ अधिक वजन है। अतएव आसानी से स्कूटी डिस्बैलेंस हो सकती है। इसके अलावा अगर बच्चा किसी कारण लड़खड़ाया तो स्कूटी का गिरना भी तय है।

यहां देखें Viral Video

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments