HomeUttarakhandNainitalभीषण पेयजल संकट से जूझ रहे ओखलकांडा मल्ला के ग्रामीण

भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे ओखलकांडा मल्ला के ग्रामीण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

कोई विभाग, अधिकारी नहीं कर रहा समस्या का निस्तारण

डेढ़ किमी दूर से ढोकर लाना पड़ रहा पानी

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। ग्राम ओखलकांडा मल्ला के ग्रामीण विगत कई दिनों से भीषण पेयजल संकट झेल रहे हैं। पानी के लिए लोगों को लगभग 1.30 किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि तमाम जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार अनुनय—विनय करने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा।

उल्लेखनीय है कि ग्राम ओखलकांडा मल्ला में करीब 60—70 परिवार पानी का भीषण संकट गत दो जुलाई से झेल रहे हैं। स्थानीय निवासी पूरन चंद्र नैनवाल ने बताया कि पानी के संकट का निवारण करने के लिए ग्रामीण अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद कोई भी उनकी सुध नहीं ले रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि फोन पर विभागीय अधिकारी हर बार टालमटोली करते हैं अथवा झूठी आश्वासन देते रहते हैं। जल संस्था के अलावा जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में भी मामले की जानकारी दी गई है। फिर भी पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की जा रही है। वै​कल्पिक व्यवस्था के तहत ग्रामीण डेढ़ किमी दूर से पानी ढोकर ला रहे हैं।

 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments