HomeUttarakhandBageshwarभालू के आतंक से ग्रामीण ख़ौफ़ज़दा, कई मवेशियों को बनाया शिकार

भालू के आतंक से ग्रामीण ख़ौफ़ज़दा, कई मवेशियों को बनाया शिकार

ADVERTISEMENTS

शाम ढलते ही बढ़ रही सक्रियता

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। सोराग गांव (कपकोट) के ग्रामीण इन दिनों भालू के आतंक से जूझ रहे हैं। लगातार हो रहे हमलों ने पूरे गांव में दहशत फैला दी है। वहीं, गांव में बिजली न होने के कारण शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिसका फायदा उठाकर भालू सक्रिय हो जाता है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यह भी पढ़िए — भूस्खलन जोन क्वारब रात को बंद

स्थानीय निवासी आयुष देव का कहना है कि रात होते ही लोग पांच बजे से पहले ही घरों में कैद हो जाते हैं, क्योंकि अंधेरे में बाहर निकलना बेहद खतरनाक हो गया है। इसी बीच, भालू ने अब तक कई मवेशियों को मार डाला है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। सरपंच मोहन सिंह का बैल, दान सिंह का बछड़ा व एक भैंस। इन सभी को भालू ने अपना शिकार बना लिया।

यह भी पढ़िए — असंतुलित होकर खाई में गिरा, मौत

इसके अलावा, भालू ने राजमा के खेत भी रौंद डाले हैं और एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों की मधुमक्खी के बक्सों को भी तोड़ दिया है, जिससे शहद उत्पादन पर भी संकट मंडराने लगा है।

विधायक ने सुरक्षा के निर्देश दिए

इधर, विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि वन विभाग को गश्त करने तथा ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के किसान राजमा, शहद, घी आदि बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। हालांकि, जंगली जानवरों के लगातार हमलों से उनकी आय पर गहरा असर पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो गांव की कृषि अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़िए — इतनी गंदगी कि अस्पताल बीमार

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments