HomeUttarakhandAlmoraAlmora: बहुगुणा को भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में देख गांववासी उत्साहित

Almora: बहुगुणा को भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में देख गांववासी उत्साहित

ADVERTISEMENTS

— जिलाध्यक्ष बनने के बाद गांव पहुंचकर लिया मां का आशीर्वाद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भाजपा के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आज रमेश बहुगुणा अपने गांव लमगड़ा ब्लाक अंतर्गत स्थित बुधाण पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम मां से मिलकर आशीर्वाद लिया। दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में रमेश बहुगुणा को अपने बीच देख उनके गांव क्षेत्र के लोग खासे उत्साहित रहे।

भाजपा के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष के बनने के बाद पहली बार आज रमेश बहुगुणा ने अपने गांव पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने अपनी वृद्ध माता हरूली बहुगुणा एवं बड़ी बहन कमला बहुगुणा से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी और आशीर्वाद लिया। इसके बाद ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने अध्यक्ष के रूप में उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। श्री बहुगुणा ने क्षेत्र के विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने की बात कही।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कवींद्र पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला की मौजूदगी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदन राम आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनका श्री बहुगुणा ने स्वागत किया। भ्रमण में श्री बहुगुणा के साथ चंदन बहुगुणा, पप्पू वाणी, जीवन चंद्र, दीवान राम, गोविंद सिंह, त्रिलोचन गुरूरानी, बालम सिंह, त्रिलोक सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, मोहन सिंह, नंदन सिंह, पदम सिंह, प्रकाश सिंह, डुंगर सिंह, राम सिंह व दलीप​ सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments