HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन और मांगा पानी

बागेश्वर: ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन और मांगा पानी

ADVERTISEMENTS

✒️ जल्द समस्या समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन तय

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कपकोट तहसील के नीड़ नगेड़ा के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही गांव के ही एक व्यक्ति पर विकास कार्य प्रभावित करने का आरोप लगाया है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गांव के लोग मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी अभिलेखों में उनका नाम दर्ज है। बंदोबस्त से पूर्व से ही है। लेकिन उक्त मकान राजस्व गांव नीड़ नगेला के अंतर्गत आता है। उनके मकान व नाम भूमि लाहुर में भी है। हम लोग ग्राम लाहूर के मूल निवासी है। हीरा सिंह कहना है कि हम लोग नीड़ नकेला के अभिलेखों में परिवार को दर्ज कराऊंगा। इस बात को लेकर हीरा सिंह द्वारा हम लोगों को ग्राम नीड़ नगेला के लोगों से वंचित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान लाहुर द्वारा हम लोगों को जो लाभ देने की कोशिश की जा रही है उन कार्यों को भी नहीं होने दिया जा रहा है। नीड़ नगेड़ा के ग्रामीणों को हक हकूक से वंचित किया जा रहा है। उन्हें पानी भी नहीं मिल रहा है। इस मौके पर तारा देवी, मंगला देवी, कुंदन सिंह, त्रिलोक सिंह, हीरा देवी, नंदन सिंह, जगत सिंह, बसंती देवी, नंदी देवी, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments