HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : मार्ग निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों...

Almora News : मार्ग निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, तहसील मुख्यालय में धरना—प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी भिकियासैंण

चौनलिया भौनली छह किमी मोटर मार्ग का निर्माण अधर में लटका हुआ है, जबकि इसके लिए शासन से धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। कार्य में होर ही अनावश्यक देरी से ग्रामीणों के सब्र का बांध भी अब टूट रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने आज उत्तराखंड क्रांति दल की भिकियासैंण ब्लॉक इकाई के बैनर तले यहां तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इ​जहार किया। साथ ही मार्ग निर्माण को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी।
धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजकीय इंटर कालेज चौनलिया से भौनली डुमना 6 किमी मोटर मार्ग हेतु विगत वित्तीय वर्ष में 32.64 लाख स्वीकृत हुआ था। ग्राम पंचायत द्वारा समय—समय पर उक्त मार्ग के निर्माण हेतु समस्त विभागों को कार्रवाई हेतु व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर एवं लिखित रूप में भी सूचित किया गया था। इसके बावजूद आज तक मार्ग निर्माण का कार्य त्रुटियों और आपत्तियों में उलझ कर रह गया है। जिसको लेकर आज दोनों ग्राम पंचायतों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि मार्ग निर्माण तत्काल शुरू नही हुआ तो ग्राम पंचायत चौनलिया और भौनली के वाशिंदे न तो किसी सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और ना ही चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया जायेगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मार्ग निर्माण तत्काल शुरू करवाने के लिए विभागों को निर्देशित करने की मांग भी की। धरना—प्रदर्शन में ग्राम प्रधान भौनली गणेश गिरि, ईश्वरी दत्त जोशी, श्याम सिंह नेगी, शांति देवी, हेमा पांडे, ललिता देवी, पुष्पा देवी, रेखा, भावना, पद्मा देवी, ग्राम प्रधान ललिता देवी, आनंद नेगी, मोहनी देवी आदि दर्जनों महिलाओं व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments