HomeAccidentBageshwar News: आल्टो से लगी टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, वाहन चालक...

Bageshwar News: आल्टो से लगी टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, वाहन चालक फरार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां आल्टो कार की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 आपात सेवा के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों के अनुसार पैर में दो फैक्चर हैं। अभी कच्चा प्लास्टर कर दिया गया है और पैर का आपरेशन की नौबत आ सकती है। वहीं आल्टो चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। पुलिस आरोपित चालक की खोजबीन में जुटी है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

गुरुवार को केएमओयू स्टेशन के समीप स्यूनी गांव निवासी प्रेम परिहार को एक आल्टो कार ने टक्कर मार दी और कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उन्हें स्थानीय लोगों ने नाली से उठाकर सड़क पर रखा। 108 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डा. गिरिजा जोशी ने कहा कि पैर में दो फैक्टचर हैं। अभी प्लास्टर किया जा रहा है। उसके बाद आपरेशन होगा। इधर, घायल प्रेम अखबार वितरण का काम भी करते हैं। उनके पैर में चोट आने के कारण वह घर बैठ गए हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपित आल्टो चालक को गिरफ्तार करने और उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इधर, कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि फरार आल्टो चालक की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments