रतगांव में भालू के हमले में ग्रामीण घायल, हायर सेंटर ​रेफर

0

सीएनई सहयोगी, चमोली
दिनांक 7 सितंबर, 2020

जिले के थराली ब्लाक अंतर्गत ग्राम रतगांव निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर जंगल में भालू ने हमला बोल दिया और इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे थराली में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
हुआ यूं कि रतगांव निवासी वृजमोहन अपने मवेशियो को लेकर गांव के निकट के जंगल से गुजर रहा था कि रास्ते में झाड़ियों के बीच आड़ लिये छिपे भालू ने उस पर हमला बोल दिया। वह संघर्ष करते चिल्लाया चीखा। भालू उसे छोड़ ​निकल तो गया। मगर गंभीर रूप से घायल कर गया। परिजन घायल वृजमोहन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार दिया और इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसके हाथ, पैर व चेहरे पर गहरे जख्म बताए गए हैंं। सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्राधिकारी गोपाल बिष्ट ने स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायल का हालचाल जाना और घटना के बारे में मालूमात की। उन्होंने प्रावधानों के मुताबिक घायल को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन भी दिया।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS