HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुण्यतिथि व जयंती पर याद किये गये विकास पुरूष पं....

अल्मोड़ा : पुण्यतिथि व जयंती पर याद किये गये विकास पुरूष पं. एनडी​ तिवारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी का जन्म दिवस व पुण्य तिथि का आयोजन विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी सर्वदलीय रूप से नगर पालिका सभागार अल्मोड़ा में हुआ। इधर अस्पताल में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड. केवल सती के नेतृत्व में जूस आदि का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं द्वारा विकास पुरूष स्व० पं. नारायण दत्त तिवारी के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके द्वारा देश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड के लिए किये गये कार्यों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह दुलर्भ संयोग है कि भारतीय राजनीति में एक राजनेता की जयन्ती एवं पुण्य तिथि का एक ही दिन है। उन्होंने बताया कि स्व. तिवारी स्वतन्त्रता के आन्दोलन में अपने पिता पूर्णनन्द तिवारी के साथ मात्र 14 वर्ष की आयु में बरेली सैन्ट्रल जेल में बन्द रहे, जो कि स्वतन्त्रता आन्दोलन में पिता पुत्र का एक साथ बन्द होना एक अनोखा संयोग रहा है।

कार्यक्रम में सर्व सम्मति से दो प्रस्ताव उनके सात दशक के स्वतन्त्रता आंदोलन से प्रारम्भ हुए राजनैतिक एवं सामाजिक योगदान को देखते हुए केन्द्र सरकार से उन्हें भारत रत्न सम्मान दिये जाने एवं प्रदेश सरकार से कुमाऊं विश्व विद्यालय का नाम स्व. नारायण दत्त तिवारी विश्व विद्यालय नाम से किये जाने के लिए प्रस्ताव पारित किये गये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी एवं संचालन मनोज सनवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधान सभा उपाध्यक्ष व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने शिरकत की। उक्त कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल, धनश्याम जोशी, गोविन्द पिल्खववाल, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, भारत रत्न पाण्डेय, राजेन्द्र रावत, डॉ० जेसी दुर्गापाल, रेशमा परवीन, पालिका सभासद सचिन आर्या, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, विनय किरौला दयाकृष्ण काण्डपाल, सुरेश भट्ट, मयंक पन्त, मनीष भाकुनी, कृष्ण बहादुर सिंह, चन्द्रमणि भट्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, चन्द्रशेखर सिराड़ी सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एनडी तिवारी की 96 वीं जयन्ती एवं 03 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड. केवल सती के नेतृत्व में महिला चिकित्सालय में मरीजों को जूस आदि पेय पदार्थ वितरित किये। इस मौके पर श्री सती के साथ पूर्व सभासद धनानन्द जोशी, संयोजक जन अधिकार मंच त्रिलोचन जोशी, वरिष्ठ परामर्शदाता मनोज सनवाल, नमित जोशी, पान सिंह बिष्ट, पुष्कर राम, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments