विजय बटालियन ने रक्तदान शिविर के साथ मनाया 59वां स्थापना दिवस

0
विजय बटालियन ने रक्तदान शिविर के साथ मनाया 59वां स्थापना दिवस
विजय बटालियन ने रक्तदान शिविर के साथ मनाया 59वां स्थापना दिवस

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार

CNE ROPORTER/अल्मोड़ा जनपद में चल रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा” के तहत, विजय बटालियन ने अपने 59वें स्थापना दिवस को एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल के साथ मनाया। बटालियन ने नागरिक प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के सहयोग से एक भव्य रक्तदान और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।


ADVERTISEMENTS

सेना के 79 जांबाज जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर, जीवन बचाने के इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। यह आयोजन भारतीय सेना के सर्वोच्च आदर्श ‘स्वयं से पहले सेवा’ (Service Before Self) को साकार करता है और शहीद वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. सी.पी. भैंसोड़ा, जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.सी. तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, तथा डॉ. श्वेता, डॉ. आशीष जैन, डॉ. अनिल पाण्डे सहित कई गणमान्य नागरिक और स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। यह पहल स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान को बल देते हुए समाज को स्वास्थ्य और सेवा के प्रति प्रेरित करती है।

ADVERTISEMENTS