HomeUttarakhandAlmoraप्रसिद्ध डोल आश्रम में जोरदार तैयारियां, 23 अप्रैल से कार्यक्रमों की श्रृंखला

प्रसिद्ध डोल आश्रम में जोरदार तैयारियां, 23 अप्रैल से कार्यक्रमों की श्रृंखला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

05 मई तक होंगे विविध कार्यक्रम, 23 से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाना आश्रम का लक्ष्यः कल्याणदास महाराज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिले के लमगड़ा ब्लाक अंतर्गत रमणीक स्थल पर स्थापित विख्यात श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम डोल (डोल आश्रम) का वार्षिक महोत्सव 23 अप्रैल 2023 यानी रविवार से शुरू होने जा रहा है। जो विविध कार्यक्रमों के साथ 05 मई यानी वैशाख पूर्णिमा तक चलेगा। इसकी भव्य तैयारियां आश्रम में चल रही हैं। आज शुक्रवार को आश्रम में पत्रकारों से मुखातिब आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याण दास महाराज ने इस भव्य कार्यक्रम की जानकारी दी।

बाबा कल्याण दास महाराज ने बताया कि इस वार्षिक समारोह के तहत श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, रामलीला मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा कलश यात्रा, धर्म ध्वजा स्थापना, कन्या पूजन व संतों के आशीर्वचन जैसे भव्य कार्यक्रम होंगे। 05 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कल्याणिका धर्मार्थ चिकित्सालय का लोकार्पण भी करेंगे। इसी दिन विशाल भंडारा होगा। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चर्चा के दौरान कहा कि सनातन धर्म में पंच देवों की उपासना का महत्व है। आश्रम का उद्देश्य भारतीय परंपराओं का प्रचार-प्रसार करना, आध्यात्म की दिशा में प्रेरित करना तथा जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा कर उनकी सेवा करना है।

उन्होंने कहा कि आश्रम में संस्कृत पीठ की स्थापना की गई है, जहां वर्तमान में करीब सौ बच्चे अध्ययनरत हैं। जिनकी सारी व्यवस्था आश्रम द्वारा की जा रही है। ऐसे प्रयास चल रहे हैं कि इस विद्यालय को अगले वर्ष महाविद्यालय का रूप दिया जाए, ताकि अपनी संस्कृति व परंपराओं की जानकारी लोगों तक पहुंच सके और लोग आध्यात्मिक ज्ञान से अपने जीवन को सफल बना सकें। इतना ही नहीं आश्रम हर दिशा में जनमानस की सेवा भाव से काम कर रहा है। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा के लिए आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक अस्पताल संचालित किया जा रहा है, इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था के प्रयास चल रहे हैं। भविष्य में चिकित्सा सुविधाओं को व्यापक रूप दिया जाएगा।

बाबा कल्याण दास महाराज ने कहा कि इतना ही नहीं धीरे-धीरे क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए नये-नये प्रयास करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से संस्था की शुरूआत अच्छी हुई है, उससे उम्मीद है कि भविष्य भी अच्छा होगा। इस मौके पर प्रमुख रुप से उपस्थित उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी कार्यक्रमों की जानकारी दी और कहा कि यहां भागवत कथा श्रवण को पहुंचने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि दूर से लोग आकर कथा श्रवण कर सकें। प्रेसवार्ता में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, वंदना ग्रुप के सुभाष अग्रवाल, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, गोपाल सिंह चौहान व रमेश मेलकानी आदि मौजूद रहे।
वार्षिक महोत्सव के कार्यक्रम

⏭️ 23 अप्रैलः काशी से पधारे आचार्यों द्वारा देवार्चन क्रम का शुभारंभ एवं रमेश भाई ओझा द्वारा श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ। कथा का समय सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक रहेगा।
⏭️ 25, 26 व 27 अप्रैलः भारत के सुप्रसिद्ध देवकी नंदन शर्मा (वृंदावन वाले) द्वारा रामलीला मंचन, सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक।
⏭️ 30 अप्रैल से 4 मईः सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक देश के अलग-अलग स्थानों से आए महापुरुषों एवं संतों के आशीर्वचन एवं उत्तराखंड के विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां।
⏭️ 01 मई से 04 मईः उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा विविध रंगारंग कार्यक्रम।
⏭️ 05 मईः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में धर्म ध्वजा की स्थापना, कलश यात्रा, कन्या पूजन, संतों का आशीर्वचन एवं विशाल भंडारा। मुख्यमंत्री द्वारा स्व. इंदू भाई पटेल की पावन स्मृति में देवांग भाई पटेल एवं धर्मपत्नी अनिताबेन के सहयोग से तैयार श्री कल्याणिका धर्मार्थ चिकित्सालय का लोकार्पण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments