HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: विजिलेंस टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

बागेश्वर: विजिलेंस टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

ADVERTISEMENTS

✍️ जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए ले रहा था रिश्वत, गिरफ्तार

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: विजिलेंस टीम ने तहसील काफलीगैर में तैनात पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा को पटवारी चौकी से रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। पटवारी को नंदीगांव तहसील काफलीगैर जनपद बागेश्वर से 1000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नम्बर 1064 पर शिकायत अंकित करायी थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि उसके द्वारा अपनी गांव की जमीन की दाखिल खारिज करवाने के लिए आवेदन किया था। जिसके एवज में पटवारी देवेन्द्र सिंह बोरा आयु 48 वर्ष पुत्र स्व० श्री हीरा सिंह बोरा मूल निवासी ग्राम थान डंगोली पोस्ट थान डंगोली थाना बैजनाथ तहसील गरूड़ जनपद बागेश्वर हाल पटवारी पट्टी नंदीगांव तहसील काफलीगैर जनपद बागेश्वर द्वारा 2 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपी शिकायतकर्ता से 1 हजार रूपया पूर्व में ही ले चुका था तथा शेष 1 हजार रुपये की मांग कर रहा था। उक्त शिकायत जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर विजिलेंस के अनिल सिंह मनराल द्वारा तत्काल निरीक्षक प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पटवारी देवेन्द्र सिंह बोरा को आज कठफुड़छिना में किराये के पटवारी कार्यालय से शिकायतकर्ता से एक हजार की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments