HomeUttarakhandNainitalहल्दूचौड़ न्यूज : भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, विधायक आवास पर...

हल्दूचौड़ न्यूज : भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, विधायक आवास पर बैठक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्दूचौड़। स्थानीय विधायक नवीन दुम्का व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता को प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों को बताने में जुट जाएं। सोमवार को विधायक आवास में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक नवीन दुम्का ने आह्वान किया प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक ले जाकर चुनावी तैयारी में जुट जाएं।


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के मार्ग पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ हो सके इसलिए सभी कार्यकर्ता सभी योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर से घर-घर तक ले जाएं । वरिष्ठ भाजपा नेता पवन चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाएं ताकि पार्टी प्रदेश में पुनः बहुमत की सरकार दोबारा बना सके ।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष ललित आर्या , दीपक जोशी , नारायण सिंह बिष्ट, हरीश भट्ट , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, मुकेश बेलवाल, अशोक पढालनी, लाल सिंह धपोला, हरीश बिरखानी, प्रकाश गरजौला, आनंदी गाड़िया , नवीन पपोला, भरत नेगी, इंदर बिष्ट, देबू बिष्ट, मनोज मठपाल, पान सिंह मेवाड़ी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments