HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज: कोरोना के कारण बहुत संक्षिप्त रूप से मनेगा जिले में...

हल्द्वानी न्यूज: कोरोना के कारण बहुत संक्षिप्त रूप से मनेगा जिले में विजय दिवस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। जनपद मे आगामी 16 दिसम्बर को विजय दिवस कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत सामाजिक दूरी तथा सीमित संख्या के मानकों के आधार पर मनाया जायेगा। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम मंे विजय दिवस के कार्यक्रम संक्षिप्त होंगे तथा निर्धारित संख्या मे ही इस महत्वपूर्ण आयोजन में लोग ही प्रतिभाग करेेंगे। उन्होने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेनि. कैप्टन डीएस धपोला को निर्देश दिये हैं कि विजय दिवस कार्यक्रम के लिए समय रहते व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें ताकि कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें साथ ही निर्धारित संख्या मे ही कोविड 19 के दिशा निर्देशोें के क्रम में लोगों को आमंत्रित करें। कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक दूरी के साथ ही मास्क का प्रयोग भी अनिवार्य रहेगा। उन्होने मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिये है कि वे शहीद स्मारक परिसर एवं उसके आसपास विशेष सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी धपोला ने बताया कि 1971 मे भारत पाक युद्व के दौरान भारत की विजय के उपलक्ष्य मे विजय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर इस ऐतिहासिक युद्व मे शहीद हुये सैनिकों को श्रद्वासुमन अर्पित किये जायेंगे तथा शहीदो की वीरांगनाओं तथा युद्व मे शामिल सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि 16 दिसम्बर बुधवार को प्रातः 10 बजे शहीद मैमोरियल स्थल पर पुलिस द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर दिया जायेगा तथा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वाजलि अर्पित की जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments