HomeBreaking Newsपुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, 1.50 लाख का कैमरा, मोबाइल बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, 1.50 लाख का कैमरा, मोबाइल बरामद

⏩ महज 19 साल की उम्र, काम चोरी-चकारी

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

हल्द्वानी पुलिस ने एक महज 19 साल के शातिर चोर को चुराये गये 1.50 लाख के कीमती कैमरे व मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह एक घर में ताला तोड़कर दाखिल हुआ था और वहां रखे सामान पर हाथ साफ कर भाग निकला था।

घटनाक्रम के अनुसार गत 30 सितंबर, 2022 को अनिल बिहारी पुत्र स्व. कृष्ण बिहारी निवासी गोरखपुर हल्द्वानी के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी गई थी अज्ञात चोरों द्वारा 29 सितंबर, 2022 को उनके घर का ताला तोड़कर घर के अंदर से एक Samsung galaxy मोबाइल फोन (कीमत लगभग 30,000/-), एक Nikon D 5300 मय कवर (कीमत लगभग 1,20,000/-)मय कवर के चोरी कर लिया गया है। जिस पर तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा धारा 380/454 भादवी के अंतर्गत दर्ज किया गया था।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-

उक्त घटित चोरी की घटना का तत्काल विवरण एवं की गिरफ्तारी करने हेतु एसएसपी पंकज भट्ट ने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिसके बाद एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी हरेंन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर क्षेत्र में पतारसी, सुरागरसी हेतु मुखबिर मामूर किए गए।

जिसके बाद आज शनिवार को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त वदीश उर्फ वरीश निवासी लाइन नंबर 17 निकट लाल मस्जिद थाना बनभूलपुरा उम्र 19 वर्ष से चोरी किया गया हुआ माल बरामद कर प्रेम टॉकेज हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में विजय मेहता, उप निरीक्षक रविंद्र राणा, कांस्टेबल इसरार नबी, घनश्याम रौतेला व भगवान सैलाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments