HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे प्रधान संगठन उपाध्यक्ष रमेश...

अल्मोड़ा : कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे प्रधान संगठन उपाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा

ADVERTISEMENTSAd

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कोरोना काल में कोविड—19 संक्रमण से लड़ने के लिए विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधि भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे ही एक कोरोना योद्धा में ग्राम प्रधान संगठन नौलाकोट के उपाध्यक्ष रमेश सिंह ​बोरा शामिल हैं। उन्होंने न केवल क्षेत्र में मॉस्क व साबुन वितरित किये और अपने निजि संसाधनों से पूरे गांव को सेनेटाइज्ड किया, बल्कि प्रवासी व्यक्तियों को क्वारंटाइन करने में भी सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में वह अपना हर संभव योगदान ग्रामीणों के हित में देते रहेंगे। उनके द्वारा ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। श्री बोरा के इन कार्यों में राजस्व निरीक्षक डॉ. नवीन आर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद रावत तथा आशा कार्यकर्तियों व समाज सेवियों द्वारा भी पूरा सहयोग किया जा रहा है।

यदि आप पूर्व से हमारे किसी ग्रुप से नही जुड़े हैं तो सबसे विश्वसनीय ख़बरों के लिए ज्वाइन कीजिए हमारा Whatsapp Group, Click Now

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments