HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: विहिप का नगरपालिका के खिलाफ मुख्यालय पर प्रदर्शन

बागेश्वर: विहिप का नगरपालिका के खिलाफ मुख्यालय पर प्रदर्शन

✍️ बेसहारा गौवंशीय पशुओं को जंगल में छोड़ने व क्रूरता होने से आक्रोश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नगर पालिका के विरुद्ध विहिप ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बेसहारा गोवंशीय पशुओं को नगर से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि इन पशुओं के साथ क्रूरता हो रही है। उन्हें जंगली जानवरों का निवाला बनाने को छोड़ दिया है। उन्होंने पालिका के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

सोमवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और कहा कि पालिका बेसहारा गोवंशीय पशुओं को गोशाला भेजने के नाम से जंगल में छोड़ा जा रहा है। बीते दिनों नगर से गोवंश को एक डंपर में भरा गया। उन्हें श्रीराम गोशाला छोड़ने की बात की। बाद में पता चला कि उन्हें जंगलों में छोड़ दिया गया। जहां गुलदार आदि उन्हें निवाला बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है। इन गौवंशीय पशुओं में बछड़े तथा गभर्वती गायें भी शामिल हैं। पालिका ने गोवंश के नाम पर आगणन भी बनाया है। आरोप लगाया कि सरकारी धन में हेरा फेरी की गई है। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। बेसहारा गोवंश को गोशाला छोड़ने के बाद मानीटनिंग कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान विहिप के गो-सेवा प्रमुख रवि रस्तोगी, कुलदीप सिंह, विजय सिंह परिहार, कमल सिंह मलड़ा, अंशुल कुमार, कमल किशोर, मोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments