HomeUttarakhandDehradunबेहद दुःखद : उत्तराखंड का लाल पूर्वी लद्दाख में शहीद, परिजनों में...

बेहद दुःखद : उत्तराखंड का लाल पूर्वी लद्दाख में शहीद, परिजनों में कोहराम

देहरादून | उत्तराखंड के लिए एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के नॉर्दर्न सब सेक्टर में अपना फर्ज निभाते हुए वीरभूमि उत्तराखंड का लाल आज (सोमवार) को शहीद हो गया।

एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि, कमांडेंट टीकम सिंह नेगी स्पेशल मिशन पर थे। उनके पिता आरएस नेगी सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हैं। वे वर्तमानम में रजावाला सहसपुर देहरादून में रहते हैं।

उन्हें शहीद के बारे में खबर दे दी गई है। बेटे के शहीद होने की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के मुताबिक शहीद की अंत्येष्टि मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ की जाएगी।

उत्तराखंड का अजीत IPL से बना करोड़पति, एक साथ दो टीमों से लगा जैकपॉट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments