HomeUttarakhandAlmoraUniversity News: बीएड प्रवेश परीक्षा मेंं योग्य अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का...

University News: बीएड प्रवेश परीक्षा मेंं योग्य अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का होगा सत्यापन, तिथि व केंद्र निर्धारित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
बीएड प्रवेश प्रवेश परीक्षा के घोषित परिणाम के बाद योग्य अभ्यर्थियों के कागजातों के सत्यापन की तैयारी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने शुरू कर दी है। सत्यापन के लिए 11 व 12 नवंबर की तिथि निर्धारित करते हुए कई केंद्र भी बना दिए गए हैं।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय के बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। अब योग्य अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए 11 व 12 नवंबर, 2021 की तिथियां निर्धारित कर दी हैं और सत्यापन के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। इन केंद्रों पर अभ्यर्थी अपने समस्त प्रस्तुत प्रमाण पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, अधिमान अंकों से संबंधी आवश्यक प्रपत्रों को सत्यापित कराएंगे।

इसके लिए बने केंद्रों में सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा का शिक्षा संकाय, एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़, केसरी बद्रीदत्त पांडे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट, रानीखेत, हल्द्वानी और द्वाराहाट शामिल हैं। जहां अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों को उक्त तिथियों में आवश्यक रूप से सत्यापन कराएंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments