HomeBreaking Newsसत्यापन अभियान, बड़ी कार्रवाई : मकान मालिक का काटा 10 हजार का...

सत्यापन अभियान, बड़ी कार्रवाई : मकान मालिक का काटा 10 हजार का चालान

ADVERTISEMENTS

👉 84 बाहरी लोगों पर भी कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, खैरना/गरमपानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर जनपद अंतर्गत समस्त थाना, चौकी क्षेत्रों में सत्यापन अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना व रामगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 265 व्यक्तियों के सत्यापन किया गया। साथ ही कुल 85 लोगों के चालान करके शुल्क वसूला गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि जनपद नैनीताल स्तर पर शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, अपराधिक प्रवृत्तियों के व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर बनाये रखने हेतु पंकज भटट् (एसएसपी) ने आदेशित किया है। खास तौर पर संदिग्ध व्यक्तियों, किराएदार, घरेलू नौकरों के सत्यापन संबंध में कार्यवाही करने हेतु कहा गया है।

आदेश के अनुपालन में गत दिवस डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल) के दिशा-निर्देशन एवं नितिन लोहनी (क्षेत्राधिकारी भवाली) के पर्यवेक्षण में भवाली थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध के संबंध में सत्यापन अभियान चलाया गया।

सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, चौकी प्रभारी रामगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से सत्यापन अभियान चलाया गया। कार्यवाही के दौरान कुल 265 व्यक्तियों के सत्यापन किए गए।

नियमानुसार सत्यापन ना कराए जाने की स्थिति में 84 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 21 हजार का संयोजन वसूला गया। एक भवन स्वामी का 83 पुलिस अधिनियम में 10 हजार रूपये का चालान किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ऑपरेशन मर्यादा, 138 के खिलाफ हुई कार्रवाई

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments