HomeAccidentजागर पूजन से लौट रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 200 मी. गहरी...

जागर पूजन से लौट रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 200 मी. गहरी खाई में गिरा

ADVERTISEMENTS

✒️ एक गंभीर, हल्द्वानी रेफर

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट

गांव में जागर पूजन के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों का वाहन बेतालघाट के घघरेटी के समीप अचानक असंतुलित होकर 200 मी. गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात करीब 12 बजे बेतालघाट के घघरेटी के समीप वाहन संख्या UK04AD3852 में हैंड ब्रेक न लगे होने से वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस वाहन में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार हादसे में वाहन सवार भोपाल राम पुत्र ख्यालीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही वाहन सवार दूसरे व्यक्ति तबाली राम पुत्र जयराम निवासी चंद्रकोट के हाथ व पैर में चोट आई है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही बेतालघाट थाना अध्यक्ष मनोज कुमार नयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर दोनों वाहन सवार व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला और 108 को सहायता से सीएचसी बेतालघाट पहुंचाया। थानाध्यक्ष के अनुसार चालक प्रकाश पडेलिया पुत्र रामदत्त पडेलिया निवासी रिची ने बताया कि वह लोग जागर लगाकर कर वापस जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि यह लोग कार से घघरेटी से रीची बिल्लेख को जा रही थे। वाहन सड़क पर ही खड़ा था और हैंडब्रेक नहीं लग पाने के कारण खाई में जा गिरा। वहीं सीएचसी बेतालघाट के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल भोपाल राम को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments