HomeUttarakhandAlmoraAPS Almora में स्वतंत्रता दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम, देखिये वीडियो

APS Almora में स्वतंत्रता दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम, देखिये वीडियो

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारत की आजादी का 75 वां वर्ष और 76 वां स्वतन्त्रता दिवस आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रणीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अल्मोड़ा नगर के नंदा देवी मंदिर से नगर के बाजार क्षेत्र में निकाली गई व प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों में इस अवसर पर काफी उत्साह देखा गया। सभी देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामे मानव श्रृंखला बनाई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 22 राजपूत के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रणीत सिंह [Lt Col Preneet Singh] ने बताया कि हम सभी एक योद्धा हैं, हम सभी को लड़ना है, हम सभी को जीतना है और अपने देश भारत को हर क्षेत्र में आगे ले जाना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें आजादी का महत्व समझना होगा और याद रखना होगा कि हमने कितने बलिदान इस आजादी के लिए दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हमें भारत देश को हमेशा आगे बढ़ाते रहना होगा। इस अवसर पर विद्यर्थियों ने देशभक्ति गीत और कविताओं का पाठ, देशभक्ति नाटक का मंचन, विभिन्न भाषाओं में भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments