HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: गंगा दशहरा पर्व पर देवकी लघु वाटिका में रोपे गए...

Bageshwar News: गंगा दशहरा पर्व पर देवकी लघु वाटिका में रोपे गए विविध पौधे, वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में पुनीत कार्य

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जल संरक्षण के प्रतीक पर्व गंगा दशहरा पर देवकी लघु वाटिका में पौधारोपण ‌कार्यक्रम किया गया। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में लोगों ने नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए चौड़ी पत्तीधार पौधे रोपे। मलड़ा ने लोगों को उनकी मांग के अनुसार बांज, बुरांश, उतीस आदि के पौधे उपलब्ध कराए और जल स्रोतों के पास अधिकाधिक संख्या में इनका रोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही पर्यावरण और जल संरक्षण की मुहिम को साकार किया जा सकेगा। कार्यक्रम में देवकी देवी, कर्नल गंगा सिंह बिष्ट, गंगा सिंह पांगती, प्रयाग रावत, प्रशांत मलड़ा, वैभव बिष्ट, मनीषा मलड़ा, ममता देवी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments