HomeUttarakhandDehradunदेहरादून से दिल्ली के बीच 25 मई से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस,जानें...

देहरादून से दिल्ली के बीच 25 मई से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस,जानें टाइम टेबल

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार से शुरू होने जा रही है, यह 292 किलोमीटर की दूरी साढ़े चार घंटे में तय करेगी।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 मई को इस ट्रेन का देहरादून से उद्घाटन करने की संभावना है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आठ कोच वाली छोटी Vande Bharat Express ट्रेन देहरादून से सुबह सात बजे रवाना होकर 11:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह गाड़ी शाम पांच बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर रात 10:20 मिनट पर देहरादून पहुंचेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी और मार्ग में हरिद्वार, टपरी जंक्शन, मेरठ सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। दोनों शहरों के बीच 292 किलोमीटर की दूरी साढ़े चार घंटे में तय करेगी। गाड़ी की औसत गति 64.84 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।

बागेश्वर में देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments