HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बेतालेश्वर महादेव में धूमधाम से मनाया जायेगा वैशाखी मेला, बैठक...

अल्मोड़ा : बेतालेश्वर महादेव में धूमधाम से मनाया जायेगा वैशाखी मेला, बैठक कल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बेतालेश्वर महादेव मंदिर में इस बार वैशाखी मेला धूमधाम से मनाया जायेगा। इस मौके पर सुंदर कांड, रूद्री, हवन यज्ञ व भंडारे आदि का आयोजन होगा। मेले की तैयारी को लेकर समिति ने कल 01 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से मंदिर परिसर में बैठक बुलाई है।

समिति के कोषाध्यक्ष अभय साह ने उक्त जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बैठक वैशाखी मेले के संदर्भ में बुलाई गई है, जिसका आयोजन 15 मई को होना है। उन्होंने समस्त सदस्यों से अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थि​त रहने व यथा समय पहुंचने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा शहर से तकरीबन पांच किलोमीटर की दूरी पर बेतालेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। यह एक सिद्ध शिवालय के रूप में जाना जाता है। प्राचीन काल के इस मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग है। मंदिर की विभिन्न दिशाओं में भनार गूंठ, रखोली, बाड़ी, सिमकुकड़ी, तलाड़, सैनार, पहल व खत्याड़ी गांव आते हैं। यहां एक प्राकृतिक शिवलिंग स्थापित है। माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना चंद शासनकाल में हुई थी। प्रसिद्ध इतिहासकार एटकिंसन ने भी हिमालयन गजेटियर में इस मंदिर का उल्लेख किया है। वर्तमान में बेतालेश्वर सेवा समिति मंदिर के रख—रखाव व अन्य धार्मिक आयोजन के कार्यों को देख रही है। समिति द्वारा यहां मासिक बैठक का आयोजन किया जाता है, जिसमें भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय होती है।

वैशाख महीने में श्रद्धालु जन यहां पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। यहां वैशाख के पहले दिन से ही भक्तों का तांता लगा रहता है और वैशाख के अंतिम दिवस यहां विशाल भंडारा का आयोजन होता है। बेतालेश्वर मंदिर में एक कुंड भी है, जहां श्रद्धालु स्नान करते हैं। जब लोगों की मनोकामना पूरी हो जाती है, तो वे यहां भगवान शिव का पाठ, रुद्राभिषेक या फिर भंडारा करवाने की परंपरा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments