HomeUttarakhandChamoliउत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी का चीन में डंका, जीता कांस्य...

उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी का चीन में डंका, जीता कांस्य पदक

देहरादून | गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश का मान बढ़ाया है। चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम ने 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। टीम का हिस्सा रहीं मानसी नेगी (Mansi Negi) ने शानदार प्रदर्शन किया।

मानसी के कोच और प्रभारी खेल अधिकारी पौड़ी अनूप बिष्ट ने कहा कि मानसी ने अपने बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पूरी भारतीय टीम को पदक जीतने पर बधाई दी। बताया कि यह प्रतियोगिता आठ अगस्त तक होगी। मूलरूप से चमोली जनपद की रहने वाली Mansi Negi लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।

गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं मानसी

गोल्डन गर्ल Mansi Negi ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

चमोली की रहने वाली हैं मानसी नेगी

मानसी नेगी चमोली के गांव मझोठी की रहने वाली हैं। मानसी के पिता लखपत सिंह नेगी का साल 2016 में निधन हो गया था। मां शकुंतला देवी ने बेटी को खिलाड़ी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मां के परिश्रम को भी मानसी से देखा और अलग पहचान बनाने के लिए चमोली से देहरादून पहुंच गई। मानसी पिछले 7 सालों से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में ट्रेनिंग व अभ्यास कर रही हैं।

अल्मोड़ा में CAPF की परीक्षा रविवार को, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, धारा 144 लागू
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments