HomeBreaking Newsउत्तराखंड : डैम में नहाने गये युवक की डूबने से मौत, वीडियो...

उत्तराखंड : डैम में नहाने गये युवक की डूबने से मौत, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS

सितारगंज। नानक सागर डैम में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाये। आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

हंसते—खेलते आ गया मौत का बुलावा

प्राप्त जानकारी के अनुसार उबैस पुत्र सफीक अहमद निवासी सितारगंज अपने दोस्तों के साथ नानक सागर डैम में गत दिवस नहाने गया था। दोस्तों के साथ उसकी हंसी—मजाक चल रही थी। कई साथी डैम में नहा रहे थे। वह भी डैम में कूद गया, लेकिन इस बीच अचानक वह पानी में डूब गया। दोस्तों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव अपने कब्जे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज ले आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत कोशिश कर दिया। इस बीच युवक की पानी में उतरने की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। बता दें कि इससे पूर्व भी यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद लोग बिना किसी सुरक्षा इंतजाम यहां नहाने से बाज नहीं आते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments