HomeCrimeउत्तराखंड में मर्डर : छोटे ने बड़े भाई को उतारा मौत के...

उत्तराखंड में मर्डर : छोटे ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

कोटद्वार| उत्तराखंड के पौड़ी जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं, यहां कोटद्वार में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्‍या कर दी।

मामला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बलभद्रपुर मोहल्ले का है। जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर सिलिंडर से वार कर उसकी हत्या कर दी। पड़ोसियों की सूचना के बाद सोमवार सुबह घटनास्थाल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

नशे में दोनों के बीच हुआ विवाद

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि युद्धवीर सिंह पुत्र कमल सिंह बलभद्रपुर मोहल्ले में अपने बड़े भाई सुखवीर सिंह के साथ रहता था। रविवार रात शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर के कमरे में जाकर देखा तो सुखवीर सिंह का शव जमीन में लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था। पुलिस पूछताछ में युद्धवीर सिंह ने बताया कि उसने अपने भाई के सिर पर सिलिंडर से वार कर उसकी हत्या की। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

इन पांच विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव पुरस्कार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments