HomeBreaking NewsUttarakhand: पहाड़ से मैदान तक मौसम Cool-Cool, बारिश—बर्फबारी

Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक मौसम Cool-Cool, बारिश—बर्फबारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क। उत्तराखंड प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक आज मौसम कूल—कूल है। बीती रात से लगभग प्रदेश भर में बारिश है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा, अतएव आज भी येलो अलर्ट जारी किया गय है।

Read Also Breaking News –

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उत्तराखंड में एवलांच : 57 फंसे, 16 को निकाला गया, भारी बारिश की चेतावनी

बर्फबारी

बदरीनाथ और हेमकुंड में बर्फ गिरी है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश से ठंड का अहसास हो रहा है। बदरीनाथ धाम के अलावा हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, औली, गोरसों के साथ ही नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी
बर्फबारी

उधर आज केदारनाथ धाम में आधा फीट ताजी बर्फ जमी दिख रही है।सुबह से ही वहां घने बादल छाए हैं। धाम में लगभग आधा फीट तक ताजी बर्फ जम चुकी है। दूसरी ओर माणा, नीति घाटी, औली, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, पर्यटक स्थल चोपता, कालीशिला के ऊपरी क्षेत्र के साथ ही गौंडार, तोषी और त्रियुगीनारायण के ऊपरी जंगलों में भी हल्की बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी

कुमाऊं और गढ़वाल का हाल

प्रदेश की राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल व चम्पावत जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज भी येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के साथ कुछ स्थानों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही उम्मीद जताई है कि 01 मार्च से मौसम खुल जायेगा।

बर्फबारी

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

विगत कई दिनों से उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में चटख धूप खिलने के कारण पारा चढ़ रहा था, जिसमें गुरुवार को भारी गिरावट आ गई। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान एक दिन में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा, जो कि सामान्य से भी 4 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

बर्फबारी

पहाड़ से मैदान तक मौसम का पूर्वानुमान —

उत्तराखंड में एवलांच : 57 फंसे, 16 को निकाला गया, भारी बारिश की चेतावनी

पहाड़ से मैदान तक मौसम
पहाड़ से मैदान तक मौसम
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments