HomeAccidentउत्तराखंड : टोंस नदी में जा गिरा यूटिलिटी वाहन, दो की मौत,...

उत्तराखंड : टोंस नदी में जा गिरा यूटिलिटी वाहन, दो की मौत, एक महिला घायल

ADVERTISEMENTS

देहरादून | चकराता से विकासनगर के लिए जा रहा एक यूटिलिटी वाहन खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सोमवार सुबह सात बजे यूटिलिटी वाहन श्म्भर क्वानू गांव से विकासनगर के लिए चली थी। यूटिलिटी वाहन में एक महिला सहित एक ही परिवार से तीन लोग सवार थे। जहां रास्ते में यूटिलिटी वाहन खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरा।

आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया। जबकि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों में 48 वर्षीय पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह निवासी मैलोत क्वानू चकराता और 27 वर्षीय मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मैलोत क्वानू शामिल हैं। घायल महिला की पहचान 42 वर्षीय सामो देवी पत्नी पूरण सिंह के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments