HomeJob AlertUKSSSC Update : सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में 66 युवाओं का चयन

UKSSSC Update : सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में 66 युवाओं का चयन

UKSSSC Update | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 21 मई को हुई सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

UKSSSC ने 21 मई को अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी जिले में 62 केंद्रों पर सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में कुल 9939 (37.90 प्रतिशत) शामिल हुए थे। जिसमें से 66 युवाओं का चयन हुआ है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि रिकॉर्ड पांच दिन के भीतर परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है।

अब होगी शारीरिक मापजोख परीक्षा

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में जिन युवाओं का चयन हुआ है, उन्हें अब शारीरिक मापजोख परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके लिए जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर शेड्यूल जारी किया जायेगा। स्थान और समय की जानकारी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को वहां निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम देखने के लिए यहां Click करें |

उत्तराखंड : परिवहन विभाग में हुआ यह परिवर्तन, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments