HomeAccidentउत्तराखंड : अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे, खाई में वाहन...

उत्तराखंड : अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे, खाई में वाहन गिरने से दो लोगों की मौत, 12 घायल

ADVERTISEMENTS

चमोली | होनी को कौन टाल सकता है, अंतिम संस्कार कर गांव वापस लौट रहे ग्रामीणों की टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवती समेत 12 ग्रामीण घायल है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणबगड़ ब्लॉक के कफोली गांव में गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार करने ग्रामीण शुक्रवार सुबह नलगांव पिंडर नदी किनारे पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद वापस लौटते हुए नलगांव से एक किमी आगे कफोली की ओर टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

इस हादसे में 59 वर्षीय रघुबीर सिंह निवासी कफोली (नारायणबगड़) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 65 वर्षीय दयाल सिंह निवासी कफोली ने शनिवार को एम्स ले जाते समय दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक घायल जयवीर सिंह का ऑपरेशन महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है। अन्य का उपचार उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में चल रहा है।

घायल के नाम

– जयवीर सिंह, 58 वर्ष, कफोली
– दिनेश सिंह, 38 वर्ष, गंडीक
– मनवर सिंह, 56 वर्ष, कफोली
– कुलदीप सिंह, 45 वर्ष (चालक)
– सचिन, 28 वर्ष
– रघुबीर सिंह, 57 वर्ष
– प्रवीण सिंह, 30 वर्ष
– दिव्या सिंह, 28 वर्ष
– बलबीर, 39 वर्ष, गंडीक
– धर्मेंद्र सिंह, 35 वर्ष
– राजेंद्र सिंह, 50 वर्ष
– उमेद सिंह, 62 वर्ष

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments