HomeAccidentUttarakhand : यहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत,...

Uttarakhand : यहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश। चीला ऋषिकेश मार्ग पर कुनाऊं गुर्जर डेरे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला वीरेंद्र रमोला ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना आज शाम करीब 6:30 बजे की है। मृतकों की शिनाख्त करने के लिए टीम मौके पर भेजी गई है।

लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद्र रमोला ने बताया कि सोमवार शाम को दो बाइक सवार चीला रोड पर ऋषिकेश की ओर आ रहे। करीब 6:30 बजे किसी अज्ञात कार ने कौड़िया के पास बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को उपचार के ल‌िए एम्स ऋषिकेश लाया गया। यहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान दिगंबर पुत्र सुंदर लाल निवासी गौहरी माफी, रायवाला, जिला देहरादून और संदीप कुलियाल पुत्र प्रेमदत्त निवासी चीनी गोदाम, चौदहबीघा, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतकों के स्वजन को सूचित कर दिया गया है।

श्रीनगर में बड़ा आतंकी हमला, बस पर फायरिंग में 2 जवान शहीद, 12 घायल

हल्द्वानी ब्रेकिंग : प्यार—मोहब्बत, तकरार, कहासुनी और खा लिया जहर ! प्रेमिका की मौत

Haldwani : यहां जंगल में मिला नर कंकाल, आधार कार्ड से पुष्टि ! पढ़िये, हैरान करने वाली कहानी

उत्तराखंड : UKSSSC ने निकाली समूह ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments