HomeBreaking Newsउत्तराखंड : यहां 17 साल की लड़की के पेट से निकले बालों...

उत्तराखंड : यहां 17 साल की लड़की के पेट से निकले बालों के गुच्छे, पढ़े पूरी खबर…

ADVERTISEMENTS

देहरादून। लोगों के पेट में कई बार ऐसी चीजें ऑपरेशन में निकलती हैं, जो सबको हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक वाकया उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देखने को मिला है। यहां एक 17 साल की लड़की के पेट से बालों के इतने बड़े गुच्छे ऑपरेशन के दौरान निकले कि देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। डॉक्टरों ने उसका सफल ऑपरेशन कर दिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के अनुसार, देहरादून की जीजीआईसी राजपुर रोड में पढ़ने वाली एक छात्रा काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। वह स्कूल भी नहीं जा पा रही थी, ऐसे में स्कूल प्रिंसिपल ने जब पता किया तो पता चला कि लड़की के घर वाले बेहद गरीब हैं। इस कारण वह बच्ची का इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। इसके बाद प्रिंसिपल ने देहरादून के रोटरी क्लब और एक मेडिकल सेंटर से मदद मांगी।

लड़की को डॉक्टर को दिखाया गया। पेट में दर्द होने की दिक्कत होने की वजह से सीटी स्कैन कराया गया। इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि अगर जल्द ही उसका इलाज नहीं हुआ तो बच्ची की जान बचना मुश्किल है, पर इलाज में एक लाख से ज्यादा खर्च आ रहा था, जो उसका परिवार चुकाने में असमर्थ था।

वीडियो : उत्तराखंड के इस गांव में भूस्खलन – खिसकी घरों के नीचे की जमीन, 11 परिवारों को कराया गया शिफ्ट

जांच में पता चला कि लड़की को ट्राइको- बज़ार नाम की बीमारी है. इसमें जो पेशेंट मानसिक रूप से स्टेबल नहीं होते, वे अपने ही बाल खाने लगते हैं। सीटी स्कैन में आया था कि पेशेंट के पेट में 12 बाई 6 सेंटीमीटर का बालों का गुच्छा और आंतों में 8 बाई 4 सेंटीमीटर का एक गुच्छा फंसा हुआ था। इसकी वजह से पेशेंट का पेट फूल रहा था और इन्फेक्शन फैल रहा था।

ऑपरेशन के लिए ठीक नहीं थी हालत
पूरी सर्जिकल टीम ने डिसाइड किया कि पेशेंट का ऑपरेशन किया जाएगा। हालांकि ऑपरेशन करने के लिए बालिका की स्थिति सही नहीं थी और उसके दिल की धड़कन तेज थी। रिस्क भी था। बीमारी बहुत फैल चुकी थी, लेकिन ऑपरेशन नहीं करते तो बालों का गुच्छा फंसे रहने की वजह से खतरा था। इसलिए रिस्क लिया। ऑपरेशन के बाद बालिका को 3 से 4 दिन आईसीयू में रखा गया। बालिका अब स्टेबल है। रोटरी क्लब देहरादून और मेडिकल सेंटर के सहयोग से बालिका का इलाज कराया गया।

देखें वीडियो – उत्तराखंड : यहां वेल्डिंग करते समय कार में लगी आग, जलकर हुई राख

Uttarakhand : डंपर से टकराई बाइक, पिता की आंखों के सामने ही मासूम की दर्दनाक मौत

अब सिर्फ D Pharma करके नहीं बन पायेंगे रजिस्टर्ड फॉर्मासिस्ट, देनी होगी यह परीक्षा

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments