आठ मंत्रियों के साथ पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

देहरादून। आज देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीआइपी मौजूद रहे।
सतपाल महाराज ने ली मंत्री पद की शपथ
इसके बाद सतपाल महाराज ने मंत्री पद की शपथ ली। सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल सीट से जीत दर्ज की है। वह 2017 में बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले तक वह कांग्रेस में सक्रिय थे। सतपाल महाराज आध्यात्मिक गुरु भी हैं। महाराज केंद्र की देवेगौड़ा और गुजराल सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में ली शपथ
प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल राज्य की चौथी विधानसभा के स्पीकर थे। स्पीकर पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन उन्होंने ही किया था। तत्कालीन प्रोटेम स्पीकर हरबंस कपूर ने सदन में उनके स्पीकर बनने की घोषणा की थी। पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में इन्होंने ऋषिकेश सीट से चुनाव लड़ा था।
गणेश जोशी ने ली मंत्री पद की शपथ
गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1958 में मेरठ में हुआ था। मेरठ में उनके पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी भारतीय सेना के जवान के रूप में तैनात थे। गणेश जोशी 1976 से 1983 तक एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में रहे। वर्तमान में वे देहरादून में रहते हैं।
धनसिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली
पूर्व उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। 2017 में पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर सीट से धनसिंह रावत पहली बार विधायक बने थे। रावत अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
सुबोध उनियाल ने ली मंत्री पद की शपथ
सुबोध उनियाल ने मंत्री पद की शपथ ली। सुबोध उनियाल नरेंद्रनगर से विधायक हैं। इससे पहले वह उत्तराखंड सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं। पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। 2017 में इन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी।
रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली
पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा आर्य सोमेश्वर से विधायक हैं। रेखा आर्य 2003 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनीं। 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेखा आर्या बीजेपी में शामिल हो गईं और बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचीं।
चंदनराम दास ने मंत्री पद की शपथ ली
बागेश्वर विधायक चंदनराम दास ने मंत्री पद की शपथ ली। वह पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं। चंदनराम दास लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। वह अपने सरल स्वभाव के लिए जनता के बीच खासा प्रसिद्ध हैं।
सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली
सितारंगज विधायक सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली। सौरभ बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं। सौरभ पहली बार मंत्री बने हैं। इन्होंने 2017 में भी सितारंगज से चुनाव जीता था।
..मैं पुष्कर सिंह धामी शपथ लेता हूं कि ! तो क्या तोड़ पायेंगे स्व. एनडी तिवारी का रिकार्ड
Uttarakhand : पुष्कर सिंह धामी के साथ ये मंत्री लेंगे शपथ
देहरादून। आज बुधवार दोपहर ढाई बजे पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कैबिनेट के कुछ सदस्यों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड मैदान में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय नेता शामिल होंगे।
सुबोध उनियाल को धामी कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है। वह भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि सुबोध उनियाल टिहरी जनपद के नरेंद्र नगर से विधायक हैं। इसके अलावा सौरभ बहुगुणा को भी उत्तराखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। विधानसभा चुनावों सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज सीट से जीत दर्ज की है। वहीं उमेश शर्मा काऊ को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। वह रायपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। मसूरी सीट से विधायक गणेश जोशी भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।
ऋतु खंडूड़ी बन सकती हैं विधानसभा अध्यक्ष
सूत्रों से खबर है कि ऋतु खंडूड़ी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड में पहली बार कोई महिला विधानसभा अध्यक्ष बनेगी।
आठ मंत्री आज ले सकते हैं शपथ
सूत्रों के अनुसार बागेश्वर के विधायक चंदनराम दास पहली बार मंत्री बन सकते हैं। वहीं गणेश जोशी, सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, धनसिंह रावत सहित आठ मंत्री आज शपथ ले सकते हैं।
Uttarakhand : पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातर दूसरे दिन उछाल, हल्द्वानी में ये है कीमत
11 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं धामी
माना जा रहा है कि धामी अपने 11 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं। मंत्री परिषद में इस बार पिछले मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों की छुट्टी हो सकती है। ऐसे में नए चेहरों को अवसर देने के साथ सरकार में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकता है।
ये बनेंगे शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी
गृह मंत्री शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, उप्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत अन्य अतिथि शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे।