HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : यहां होटल का पुश्ता गिरा; कई वाहन दबे, जारी हुआ...

उत्तराखंड : यहां होटल का पुश्ता गिरा; कई वाहन दबे, जारी हुआ यह अपडेट

ADVERTISEMENTS

देहरादून| उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अप्रत्याशित रूप से करवट बदली है। एक-दो रोज चटक धूप खिलने से जहां तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी थी। वहीं आज शुक्रवार तड़के से पहाड़ से लेकर मैदानों तक हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड में एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है।

मौसम विभाग से जारी ताजा अपडेट के अनुसार आज शुक्रवार के अगले रोज शनिवार, 01 अप्रैल, 2023 को भी बारिश, तूफान व बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

उल्लेखनीय है कि आज 31 मार्च शुक्रवार को देहरादून के अलावा अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर आदि जनपदों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का क्रम चल रहा है। जगह—जगह जल भराव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

मसूरी में सवाय होटल का पुश्ता गिरा; कई वाहन दबे

वहीं मसूरी में बारिश के चलते मसूरी लाइब्रेरी चौक के पास बाल्मिकी मंदिर के सामने सवाय होटल का पुश्ता गिर गया। जिससे की कई वाहन मलबे के नीचे दब गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम रवाना हो गई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

दून में गर्जन के साथ तेज बारिश की सूचना है। तेज हवा के कारण कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही। उधर बदरीनाथ धाम में दोबारा बर्फबारी हुई है। नीलकंठ और नर नारायण पर्वत भी बर्फ की चादर से ढके हुए हैं। हेमकुंड साहिब में भी हिमपात की सूचना है।

AIIMS Rishikesh फिर पहुंची सीबीआई की टीम

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments